DSAT Scholarship Ad

सीवान में उंगली काटने की घटना में पीड़ित युवक की पहचान गोपालगंज के सुबास गोश्वामी के रूप में की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Bihar News: गोपालगंज के एक युवक को सीवान के कसाई मोहल्ला में तालिबानी सजा दी गई। 12 सितंबर की रात को सुबास गोश्वामी को गांजा चोरी के आरोप में बंधक बना लिया गया और उसके हाथ की उंगलियां काट दी गईं। सुबास ने कसाई मोहल्ला के चरखा बाबा के यहां से गांजा चुराया था, जिसे उसने बाजार में बेच दिया था।

आरोप है कि सुबास को पकड़कर उसकी चार उंगलियां और कलाई के कुछ हिस्से धारदार हथियार से काट दिए गए। घटना के बाद, सुबास को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे शुक्रवार को घर भेज दिया गया।

पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद

पीड़ित युवक सुबास गोश्वामी के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है और इलाज के लिए पैसे की कमी है। अभी तक पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। परिवार ने इस घटना का वीडियो वायरल कर सीवान की पुलिस से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और मानवाधिकार संगठनों से भी मदद की गुहार लगाई है, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीवान पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने पीड़ित के परिवार से संपर्क किया है और मामले की जांच को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *