हरिद्वार। भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा दीपावली के अवसर पर हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पैड़ी पहुंचीं। यहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और गंगा सभा के पदाधिकारियों से हरिद्वार की धार्मिक महिमा के बारे में जानकारी ली।

साक्षी और जीवा ने हर की पैड़ी पर लगभग एक घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया और गंगा सभा के पदाधिकारियों से पर्यावरण एवं आध्यात्मिक महत्व से जुड़े विषयों पर बातचीत की। गंगा सभा के पदाधिकारी तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि बेटी जीवा ने भी हरिद्वार के धार्मिक स्थलों और गंगा की महिमा के बारे में उत्सुकता दिखाई।

गंगा सभा के पदाधिकारियों ने धोनी परिवार को अर्धकुंभ 2027 में हरिद्वार आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ, अर्धकुंभ या गंगा स्नान के अवसर पर हरिद्वार का नजारा विशेष और अविस्मरणीय होता है, ऐसे मौके पर परिवार को और भी अनुभव प्राप्त होंगे।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के ल्वाली गांव के रहने वाले हैं। हालांकि उनका परिवार झारखंड में बस गया है, लेकिन धोनी समय-समय पर उत्तराखंड आते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी के साथ देहरादून में विवाह किया था और 2023 में अपने पैतृक गांव में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की थी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *