जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों के राज्यपाल रह चुके वरिष्ठ राजनेता सत्यपाल मलिक का मंगलवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय मलिक ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दोपहर 1:10 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में इलाजरत थे।
X हैंडल से मिली निधन की जानकारी
उनके निधन की आधिकारिक जानकारी उनके ही X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की गई। पोस्ट में लिखा गया —
“पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी अब हमारे बीच नहीं रहे।”
पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।#satyapalmalik
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025
अस्पताल से खुद दी थी तबीयत की जानकारी
इससे पहले मई महीने में सत्यपाल मलिक ने खुद एक पोस्ट के ज़रिए अपनी तबीयत को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था —
“मेरे स्वास्थ्य की स्थिति काफी गंभीर है। मैं फिलहाल RML अस्पताल में भर्ती हूं और किसी से बातचीत की स्थिति में नहीं हूं।”
नमस्कार साथियों।
मेरे बहुत से शुभचिंतकों के फ़ोन आ रहे हैं जिन्हें उठाने में मैं असमर्थ हूं।अभी मेरी हालत बहुत खराब है मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हूं। 11 मई से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हू। संक्रमण की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब… pic.twitter.com/yTWGxuHkyC— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) May 22, 2025
गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से थे पीड़ित
11 मई को उन्हें पेशाब और किडनी से जुड़ी समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया था, जहां वह लगातार इलाज के तहत रहे।
एक निडर और स्पष्टवादी राजनेता का सफर
-
सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हुआ था।
-
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय क्रांति दल से की थी। बाद में वह कांग्रेस, जनता दल, लोक दल, और समाजवादी पार्टी से होते हुए भाजपा में शामिल हुए।
-
वे 1980 से 1989 तक राज्यसभा सदस्य रहे और 1989 में अलीगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए।
-
उन्होंने 2017 में बिहार, 2018 में जम्मू-कश्मीर, 2019 में गोवा, और 2020 में मेघालय के राज्यपाल के रूप में कार्य किया।
नेताओं ने जताया शोक
पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ जननेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वे हमेशा जनहित की बात निर्भीकता से रखते रहे। जननायक जनता पार्टी उनकी बेबाक राजनीति, किसान हितैषी सोच और सार्वजनिक जीवन में सादगी को सादर नमन करती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।… pic.twitter.com/32ODPqDZKm
— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 5, 2025
पूर्व राज्यपाल के निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने X पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को देश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।