देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में निधन पर शोक व्यक्त करने और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई।

कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय:
-
स्वास्थ्य विभाग: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली–2026 को मंजूरी।
-
भूमि प्रशासन: परियोजनाओं के लिए भूमि स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि क्रय प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया।
-
औद्योगिक विकास: ऊधम सिंह नगर स्थित प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान विकसित करने के लिए सिडकुल को ट्रांसफर करने में संशोधन।
-
जनजाति कल्याण: अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों (देहरादून, चमोली, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़) में विभागीय ढांचे का पुनर्गठन और आवश्यक पदों का सृजन।
-
राजपत्रित अधिकारी सेवा: उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली–2025 के प्रख्यापन को मंजूरी।
-
भूजल प्रभार: गैर-कृषि उपयोग के लिए भूजल निकासी पर जल मूल्य/प्रभार लागू करने का निर्णय।
-
शिक्षा/विश्वविद्यालय: उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2023 में संशोधन; “जीआरडी उत्तराखंड” नाम से नया विश्वविद्यालय स्थापित।
-
हवाई पट्टियाँ: गौचर और चिल्यालीसौड़ हवाई पट्टियों को नागरिक एवं सैन्य संचालन के लिए एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के रूप में रक्षा मंत्रालय को ट्रांसफर करने पर सहमति।
ऊर्जा नीति: राज्य में हरित हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड ग्रीन हाइड्रोजन नीति–2026 को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
