चमोली: उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में मृतकों के परिजनों और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों के लिए अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। हादसे के दौरान टनल में भारी भूस्खलन और पानी का रिसाव होने से 22 श्रमिक फंस गए थे, जिनमें 11 की मौत हो गई थी।

Chamoli tunnel Landslide  Help of 2 lakh for kin of deceased and 50000 for injured Family by PM Relief Fund

मृतकों के परिवारों को मिलेगी 2 लाख की सहायता

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से 19 अगस्त को जारी पत्र के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक श्रमिक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

यह सहायता राशि सीधे संबंधित लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों की पहचान और बैंक खातों से जुड़े जरूरी दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

DM को पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के निर्देश

PMO ने चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार को पीड़ितों से संबंधित आवश्यक जानकारी ऑनलाइन एक्स-ग्रेशिया पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैंक खाते से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों और घायलों का सत्यापित विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अनुग्रह राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

टनल हादसे में गई थी 11 श्रमिकों की जान

13 अगस्त को पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में भारी भूस्खलन और पहाड़ी से पानी के रिसाव के बाद बड़ा हादसा हुआ था। घटना के समय टनल के भीतर 22 श्रमिक फंस गए थे। इसके बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे में 11 श्रमिकों की मौत हो गई थी। अब PMNRF से आर्थिक सहायता स्वीकृत होने के बाद मृतकों के परिवारों और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *