पिण्डारी, उत्तराखंड – उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौंधा अशरफ ग्रामसभा, पिण्डारी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनकल्याण और लोकहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों के स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

मंत्री बहुगुणा ने स्थानीय जनता के सुझावों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाओं को और प्रभावी बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने उनके दृष्टिकोण और सक्रियता की सराहना की।

