पूर्व पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने ट्रांजिट कैंप खजूर पेड़ के पास रामचंद्र के फड़ पर आयोजित चौपाल में जनता से संवाद करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए बुके और फूल माला पहनाकर बधाई दी।

May be an image of temple

अपने संबोधन में श्रीमती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नारी सम्मान का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन वास्तव में महिलाओं के साथ किए गए व्यवहार इसके बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने विशेष रूप से यह मुद्दा उठाया कि कांग्रेस ने ऐसे पूर्व विधायक को पार्टी में शामिल किया है, जिसने महिलाओं का अपमान किया और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।

May be an image of one or more people and people studying

श्रीमती शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आधी आबादी को बेवकूफ नहीं बना सकती। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह घर-घर जाकर कांग्रेस की असलियत जनता, विशेषकर महिलाओं तक पहुंचाएंगी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की संभावना जताते हुए कहा कि रुद्रपुर में भगवा लहराने से कोई ताकत रोक नहीं सकती।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव रस्तोगी, सुमित राय, रामचंद्र राठौर, छेदा लाल राठौर, सुदर्शन शर्मा, रामाधारी गंगवार, दिनेश मोर्य, राजू, कमल, गुड्डी, चौहान जी, जय गुरुदेव सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *