DSAT Scholarship Ad

द्रीय गृहमंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान करेंगे। पहले इस समारोह का आयोजन नौ नवंबर को प्रस्तावित था, लेकिन त्योहारों के मद्देनजर कार्यक्रम की तारीख बदलकर छह नवंबर कर दी गई है।

गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आगमन और प्रस्थान के लिए रूट तय करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों के बीच बैठकें भी शुरू हो गई हैं।

समारोह के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम करने में जुटा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *