काशीपुर: कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (KGCCI) की ओर से 4 लेबर कोड्स और POSH अधिनियम को लेकर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रम कानूनों, कर्मचारियों से जुड़े प्रावधानों और वैधानिक अनुपालन के विभिन्न पहलुओं पर उद्योग प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई।

Shared information regarding labor laws and statutory provisions with entrepreneurs

एक होटल में आयोजित सेमिनार में KGCCI अध्यक्ष विनीत कुमार संगल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों के बीच श्रम कानूनों और वैधानिक प्रावधानों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानूनों की उचित समझ से उद्योगों को नियमों का प्रभावी ढंग से पालन करने में मदद मिलती है।

4 लेबर कोड्स के प्रावधानों पर हुई चर्चा

सेमिनार के मुख्य वक्ता ललित बब्बर, हेड-एचआर गवर्नेंस, एम्प्लॉयमेंट लॉ एंड कम्प्लायंस एडवाइजरी, NAKS एंड एसोसिएट्स, नई दिल्ली ने स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को चारों लेबर कोड्स के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।

उन्होंने कोड ऑन वेजेस-2019 के तहत वेजेस और वेतन की एकीकृत परिभाषा समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों को व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए समझाया। इसके बाद इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड-2020 के तहत औद्योगिक संबंधों, कर्मचारी और श्रमिक की परिभाषा तथा संबंधित प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में POSH अधिनियम समेत कार्यस्थल से जुड़े वैधानिक प्रावधानों और उनके अनुपालन पर भी चर्चा की गई।

उद्योग प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

सेमिनार में KGCCI सिडकुल जोनल चेयरमैन अनूप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अंकित बंसल, रमेश कुमार मिल्ला, अश्विनी छाबड़ा, संजीव तोमर, बीवी श्रीधर, नरेश घई, अतुल कुमार मिश्रा और ओमवीर चौहान समेत कई उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने श्रम कानूनों और वैधानिक अनुपालन से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ से जानकारी ली और विभिन्न प्रावधानों को लेकर चर्चा की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *