देहरादून: उपराष्ट्रपति के प्रस्तावित देहरादून दौरे को देखते हुए दून पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। 19 और 20 अगस्त को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

इन समय लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान

19 अगस्त: दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक।
20 अगस्त: सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक।

ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वाले वाहन

ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर, थानों, 6 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर जाएंगे।

हरिद्वार से आने वाले वाहनों का रूट

हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए भेजा जाएगा।

आशारोड़ी-प्रेमनगर से मसूरी

इस क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला के रास्ते मसूरी पहुंचेंगे।

देहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश

देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा का रूट निर्धारित किया गया है।

मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश

मसूरी से आने वाले वाहनों को जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप चौक और थानों रोड होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

शहर के अंदर से मसूरी जाने वालों के लिए भी बदला रूट

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होकर जाएंगे। वहीं घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर के रास्ते भेजा जाएगा।

हाथीबड़कला और दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भी ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर का रूट निर्धारित किया गया है।

पुलिस ने की सहयोग की अपील

एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें। प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें और मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पर्याप्त समय लेकर निकलें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *