रुद्रपुर: जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों समेत सात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार उप निरीक्षक महेश कांडपाल को ट्रांजिट कैंप से कोतवाली रुद्रपुर भेजा गया है। उन्हें यहां एसएसआई द्वितीय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा का गदरपुर से ट्रांजिट कैंप तबादला किया गया है, जहां उन्हें वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल को सितारगंज से गदरपुर भेजा गया है। इसके साथ ही खटीमा क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक किशोर पंत को कोतवाली खटीमा से स्थानांतरित कर मझोला चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं मझोला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश राय को कोतवाली खटीमा भेजा गया है।

Police Department Transfers

इसके अलावा महिला उप निरीक्षक संतोषी का थाना झनकईया से कोतवाली खटीमा तबादला किया गया है। वहीं कोतवाली रुद्रपुर में तैनात अपर उप निरीक्षक विनीता मेहर को महिला हेल्पलाइन रुद्रपुर से संबद्ध किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर रवाना होकर आमद दर्ज कराएं।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना, कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराध नियंत्रण की व्यवस्था को बेहतर करना माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी होगी।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *