रुद्रपुर: उत्तराखंड हाईकोर्ट को बेलबाबा के पास स्थापित करने के निर्णय का लोकतंत्र सेनानी संघ और जिले के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। अधिवक्ताओं ने इसे राज्य की जनता के लंबे संघर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुभाष चंद्र छाबड़ा ने कहा कि उत्तराखंड में हाईकोर्ट को लेकर लोगों ने करीब 25 वर्षों तक लगातार संघर्ष किया है। अब इस संघर्ष के साकार होने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की स्थापना से आम लोगों को न्याय के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और न्याय अधिक सस्ता व सुलभ हो सकेगा।

उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने भी निर्णय पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह फैसला अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम जनता के लिए भी अहम है।

फैसले का स्वागत करने वालों में बार के पूर्व कोषाध्यक्ष कमल कुमार चिलाना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव छाबड़ा, नरेश कुमार छाबड़ा, सोमिल घीक, होमी कुरैशी, पलक गगनेजा, सिद्धनाथ मिश्रा, गौरव मिड्ढा, बॉबी सागर, अमित छाबड़ा और अजय यादव शामिल रहे।

इसके अलावा काशीपुर बार के पूर्व सचिव चरणजीत सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी गुणवंत, श्याम सुंदर स्वामी और गुरबाज सिंह नारंग समेत अन्य अधिवक्ताओं ने भी निर्णय पर खुशी जताई।

अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट की स्थापना से न केवल न्यायिक सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने सरकार से इस दिशा में आगे की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *