जसपुर: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर उससे 5 लाख रुपये ले लिए गए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला जुलाहान निवासी फराहीम ने बताया कि उसकी पहचान मोहल्ले के ही शाहबुद्दीन, मोहम्मद दानिश और सलीम उर्फ मुरसलीन से थी। आरोप है कि तीनों ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव देकर उससे 5 लाख रुपये ले लिए।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने न तो कोई काम कराया और न ही उसकी रकम लौटाई। विरोध करने और पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *