किच्छा/देहरादून। किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने रुद्रपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप लालपुर नगला मार्ग से आनंदपुर अंबेडकर कॉलोनी तक लगभग 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य के लिए धनराशि अवमुक्त किए जाने पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

May be an image of text

राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर 2025 को रुद्रपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उक्त सड़क निर्माण की घोषणा की गई थी, जिसके क्रम में अब धनराशि जारी होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात के दौरान किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा जनहित से जुड़े कई विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

राजेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय में किच्छा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किच्छा विधानसभा के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और जनसेवा के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *