हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था, चारधाम यात्रा और जन सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami inaugurates 24th International  Conference of IASSI

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने खुले में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नमाज पढ़ने पर किसी प्रकार की रोक नहीं है, लेकिन यह केवल चिन्हित स्थानों पर ही होनी चाहिए, ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकार सभी समुदायों की धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान करती है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था और यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रही है, ताकि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

वहीं, मुख्यमंत्री के सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने संबंधी बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है, जिससे सियासी बहस तेज हो गई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *