उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा भवालीगांव बाईपास के पास उस समय हुआ जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पुष्टि प्रशासन ने की है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे।

बताया जा रहा है कि कार कैंची धाम क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार लगभग 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे को पास में मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक 19 मई को नैनीताल आए थे और 21 मई को भवाली गांव में अपने परिचित के घर जा रहे थे। हादसे में परिवार के चार सदस्य—माता-पिता, बेटा और बेटी—के साथ ड्राइवर की भी मौत हो गई।

नैनीताल के सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि कार लखनऊ नंबर की थी। मृतक मूल रूप से उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के रहने वाले थे, जो फिलहाल लखनऊ में रह रहे थे। मृतकों में दो की उम्र 45 साल से अधिक है, जबकि दो बच्चे 12 और 19 साल के बताए जा रहे हैं। ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *