विधानसभा बाजपुर के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक, जैतपुर- कुंडेश्वरी (आईआईएम संपर्क मार्ग) का निर्माण कार्य माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप अत्यंत सुंदर और व्यवस्थित रूप में पूर्ण हुआ है। इस परियोजना की सफलता पर राजेश कुमार ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

May be an image of road, street and text

जैतपुर चौराहा पूर्व में स्थित शहीद अमित सिंह नेगी मार्ग का सौंदर्यीकरण अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। इसके अतिरिक्त, जैतपुर ग्राम सभा में 700 मीटर लंबा और 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ निर्माण कार्य पूरा किया गया है। वहीं, कुंडेश्वरी ग्राम सभा में सम्पूर्ण आबादी मार्ग क्षेत्र में लगभग 1.50 किलोमीटर लंबाई और 1.5 मीटर चौड़ाई के सौंदर्यीकरण एवं चौराहा निर्माण का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

May be an image of text

इस कार्य की सफलता के लिए राजेश कुमार ने उत्तराखंड के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोकप्रिय सांसद श्री अजय भट्ट का हृदयपूर्वक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का विकास न केवल स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा बल्कि क्षेत्र के समग्र सौंदर्य और आवागमन में भी सुगमता प्रदान करेगा।

May be an image of road

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *