रुद्रपुर में तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी पंकज कोली उर्फ ‘खरगोश’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के तुरंत बाद हुई, जिसका संज्ञान SSP अजय गणपति ने लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रम्पुरा क्षेत्र में आम लोगों के बीच डर पैदा कर रहा था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध तलवार भी बरामद की गई। जानकारी मिली है कि पंकज कोली पर पहले से ही कई मुकदमें दर्ज हैं।
SSP अजय गणपति ने कहा कि पुलिस ऐसे किसी भी antisocial गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस गिरफ्तारी से रुद्रपुर क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा और शांति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी का परिणाम है।
