रुद्रपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर 8 में महिलाओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध के बीच तत्काल हस्तक्षेप किया। जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की टीम मीटर लगाने के लिए आई थी, लेकिन स्थानीय महिलाएं इसके विरोध में थीं। कुछ महिलाओं ने फोन के माध्यम से ठुकराल को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचकर राजकुमार ठुकराल ने विद्युत विभाग की टीम को वहां से वापस भेज दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जनता की संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के यहां मीटर लगाए जाएँ, ताकि जनता के बीच कोई असंतोष न उत्पन्न हो, और उसके बाद ही सामान्य नागरिकों के घरों में मीटर लगाए जाएँ।

राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का कर्तव्य है कि जनता की भावनाओं का सम्मान किया जाए और बिना किसी डर या दबाव के कार्य किया जाए।
