रुद्रपुर। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए विधायक Shiv Arora ने अपने आवास पर पहुंचे लोगों की विभिन्न जनसमस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

May be an image of one or more people and people smiling

इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक शिव अरोरा ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।

May be an image of one or more people, people studying and people smiling

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

No photo description available.

इस अवसर पर क्षेत्र के कई स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *