रुद्रपुर। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनसुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से महापौर Vikas Sharma ने संजय नगर खेड़ा बस्ती से ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजित बहुद्देशीय शिविर में नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर का विकास जनता के विश्वास, सहयोग और सहभागिता से ही संभव है। यही सोच लेकर ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम भविष्य में भी ऐसे जनसंपर्क एवं जनसुविधा शिविरों का आयोजन करता रहेगा, जिससे शहर के प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद चिराग कालरा, राधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *