बाजपुर/उधम सिंह नगर। बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश कुमार ने उन्नति कुंज में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।

May be an image of one or more people and text

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। राजेश कुमार ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का भरोसा दिलाया और कहा कि जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

May be an image of one or more people, dais and text

उन्होंने कहा, “जनता ही मेरी असली ताकत है। आपका विश्वास, आपका सहयोग और आपकी उम्मीदें ही मुझे निरंतर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मैं हर परिस्थिति में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा हूं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।”

राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है तथा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

May be an image of one or more people and chess

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *