उत्तराखंड में बच्चों के लापता होने की घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023-24 में 18 साल से कम उम्र के कुल 1209 बच्चे लापता हुए, लेकिन केवल 276 ही अपने परिजनों से मिले। शेष 933 बच्चे अब तक गुम हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि लापता बच्चों में 408 लड़के और 802 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 128 लड़कों और 148 लड़कियों को बरामद किया है। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड सबसे अधिक प्रभावित है।
हिमालयी राज्यों की स्थिति:
राज्य | लापता | बरामद |
---|---|---|
हिमाचल | 504 | 81 |
उत्तराखंड | 1209 | 276 |
सिक्किम | 22 | 13 |
अरुणाचल प्रदेश | 40 | 21 |
नागालैंड | 47 | 0 |
मणिपुर | 89 | 24 |
मिजोरम | 1 | 0 |
त्रिपुरा | 268 | 37 |
(नोट- आंकड़े एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार )
प्रदेश में कुल 6532 लोग लापता हैं, जिनमें 3277 पुरुष और 3255 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 2701 लोगों को बरामद किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के लगातार लापता होने की यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है, खासकर ‘ऑपरेशन स्माइल’ के बावजूद।