DSAT Scholarship Ad

एफएनएन, कानपुर: में बिठूर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नारामऊ में जीटी रोड हाईवे कट पर बस और टाटा जेस्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो सरकारी महिला शिक्षिकाओं व बस कार चालक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक महिला शिक्षिका और एक अन्य बाइक सवार का रामा अस्पताल मंधना में इलाज चल रहा है।

कार से निकले थे स्कूल

मौके पर पहुंच बिठूर पुलिस और एनएचआई की टीम ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया है। मंगलवार सुबह कल्यानपुर निवासी कार चालक विशाल द्विवेदी (25) कल्याणपुर निवासी सरकारी शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा (30), बर्रा निवासी अंजुला मिश्रा, गोवा गार्डेन निवासी ऋचा अग्निहोत्री को स्कूलों में छोड़ने के लिए कार से उन्नाव के लिए निकला था।

आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर
नारामऊ में सीएनजी भराने के लिए विशाल ने जैसे ही दलहन रोड के पास हाईवे पर बने कट से कार मोड़नी चाही, तो बगल में चल रही बाइक में कार टकरा गई। इससे बाइक सवार पनकी निवासी सरकारी शिक्षक अशोक कुमार बुरी तरह घायल हो गए। इसी के बाद जैसे ही कार कट पर मुड़कर उल्टी दिशा से नारामऊ की तरफ बढ़ी ही थी कि सामने से आ रही निजी ट्रैवल्स की बस से टक्कर हो गई।

अंदर ही फंस गई थीं शिक्षिकाएं

कार और बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार करीब एक दर्जन निजी फैक्टरी कर्मी सभी उतर कर चले गए। कार चालक विशाल और कार में बैठी आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और ऋचा कार के अंदर ही फंस गईं। बिठूर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को कड़ी मशक्कत के बाद कार बाहर निकाला।

दो का चल रहा है इलाज

बिठूर पुलिस ने अकांक्षा मिश्रा,अंजुला मिश्रा और विशाल को हैलेट भेजा, जहां डॉक्टरों ने अकांक्षा और अंजुला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऋचा अग्निहोत्री का गंभीर हालत में  रामा अस्पताल मंधना के आईसीयू वार्ड में और अशोक का निजी वार्ड में इलाज चल रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *