पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। इस दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने आरोपी को पुनः पकड़ा और उसकी स्थिति पर नजर रखी।

अमस गैंगरेप के मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान, उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में छलांग लगा दी। डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

पुलिस हिरासत से भागने के दौरान तफजुल इस्लाम की तालाब में डूबने से मौत हो गई है

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी तफजुल इस्लाम को सुबह करीब चार बजे अपराध स्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान, आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया गया।

नाबालिग से किया था दुष्कर्म

असम के नागांव जिले के धींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना ने व्यापक नाराजगी पैदा की है। पीड़िता गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी, जब मोटरसाइकल पर सवार तीन आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को तालाब के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दूसरे को हिरासत में लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

इस घटना से लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई है, और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चितकालीन बंद का एलान किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस घटना की कड़ी आलोचना की और इसे मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य के डीजीपी को जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया।

By