DSAT Scholarship Ad

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ट्यूशन टीचर की घिनौनी हरकत सामने आई है. आरोप है कि टीचर ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके अश्लील वीडियो बनाए.

ट्यूशन टीचर ने छात्रा के बनाया अश्लील वीडियो

टीचर ने लड़की के मंगेतर को अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर उसकी शादी तुड़वा दी और बोला कि मैं तेरे से शादी करुंगा. जब लड़की ने शादी से मना किया तो उसने तेजाब डालकर मारने की धमकी दी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता बेहद गरीब हैं. वो इतने रुपये आरोपी को नहीं दे पाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, यह मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है. गांव का रहने वाला टीचर 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को गणित पढ़ाने उसके घर आता था.

पुलिस की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. DSP अवधेश कुमार ने बताया कि लड़की की शिकायत पर गहनता से जांच की जा रही है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी टीचर की मांग

आरोपी टीचर ने लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर परिजनों से 10 लाख की डिमांड की. पीड़ित लड़की परिजन के साथ पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *