DSAT Scholarship Ad

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- केंद्र सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस निर्णय की जानकारी दी।

भारत सरकार ने संविधान निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है। यह घोषणा केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के जरिए की।

शेखावत ने कहा, “संविधान के निर्माता, समाज में समानता के नए युग की स्थापना करने वाले, हमारे पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर अब सार्वजनिक अवकाश रहेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले के जरिए बाबा साहेब के अनुयायियों और पूरे राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान किया है, गौरतलब है कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और हर साल उनकी जयंती को देशभर में सम्मानपूर्वक मनाया जाता है।

By