देहरादून (उत्तराखंड): देहरादून की कलाकार सात्विका गोयल ने मोरक्को के ऐतिहासिक शहर टारूडांट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल लोक कला महोत्सव – टरवा आर्ट 2025 में आर्टिस्टिक डायरेक्टर (Artistic Director) के रूप में भारत का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। सात्विका इस महोत्सव में भारत की एकमात्र प्रतिनिधि थीं और उनके नेतृत्व और समर्पण के लिए उन्हें YACD द्वारा सम्मानित किया गया।

TARWA ART FESTIVAL

इस महोत्सव का आयोजन यूथ एसोसिएशन फॉर कल्चर एंड डेवलपमेंट (YACD) द्वारा किया गया। तीसरे संस्करण की थीम “आज के बच्चे, कल के नेता” (Today’s Children, Tomorrow’s Leaders) थी, जिसका उद्देश्य बच्चों के माध्यम से वैश्विक सांस्कृतिक संवाद, शांति और आपसी समझ को बढ़ावा देना था।

Tarwa Art Festival

सात्विका ने आर्टिस्टिक डायरेक्टर के रूप में पूरे महोत्सव की कलात्मक रूपरेखा तैयार की, कार्यक्रम संरचना और प्रस्तुति दिशा का नेतृत्व किया। उन्होंने विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रस्तुतियों का चयन और संयोजन किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के लिए रचनात्मक कार्यशालाओं का आयोजन किया, जिसमें युवा कलाकारों को मंच कला और प्रदर्शन की ट्रेनिंग दी गई।

Tarwa Art Festival

महोत्सव में Western Sahara, Morocco, Spain, Poland और Gnaoua के बच्चों और कलाकारों ने पारंपरिक और लोक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य आकर्षणों में पोलैंड का जीवंत लोक नृत्य, भारत का ऊर्जावान भांगड़ा, मोरक्को के Gnaoua संगीत समूह की आध्यात्मिक प्रस्तुतियां, स्पेन की सर्कस कला और सहारा क्षेत्र का असूफ़ (Desert Blues) संगीत शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने पारंपरिक और आधुनिक कलाओं का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया।

Tarwa Art Festival

महोत्सव का विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय बच्चों की संयुक्त प्रस्तुति रही, जिसमें सहारा, मोरक्को, स्पेन और पोलैंड के बाल कलाकारों ने एक मंच साझा कर एकता, मित्रता और साझा सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया।

Tarwa Art Festival

YACD ने सात्विका गोयल के समर्पित योगदान, कलात्मक उत्कृष्टता और वैश्विक सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए उन्हें सम्मानित किया।

Tarwa Art Festival

उनके प्रयासों ने भारत–मोरक्को सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती देने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

Tarwa Art Festival

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *