खटीमा के इस्लाम नगर स्थित जामिया सादिया लिलबनात की ओर से पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बालिकाओं की दीन के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा को भी बेहद जरूरी बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित बेटियां न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को सही दिशा देने का काम करती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
सम्मेलन के दौरान छात्राओं ने शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
इस अवसर पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम समेत अन्य शिक्षिकाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
