नैनीताल जिले के चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गजेपुर गांव में सोमवार देर रात एक खनन व्यवसायी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

परिवार के साथ रहता था मृतक

पुलिस के अनुसार, कमलेश बेलवाल अपनी मां, पत्नी और बेटी के साथ गांव में रहते थे। देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कुछ समय बाद परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। कमरे में पहुंचने पर कमलेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले।

परिजन उन्हें तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लाइसेंसी हथियार से चली गोली

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य एकत्र कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *