मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जवान करीब दो महीने पहले ही पिथौरागढ़ से मसूरी ड्यूटी पर आया था। घटना के बाद विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, यूनिट 14 पिथौरागढ़ में तैनात कांस्टेबल चेतराम मीणा (38), पुत्र राम फल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में भी एक जवान द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *