खटीमा। महाशिवरात्रि के अवसर पर पुष्कर सिंह धामी अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे और चकरपुर स्थित प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर में विधि-विधान से जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की तथा श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

रविवार सुबह मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर आस्था और प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। इसे भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक स्थल को प्रमुख तीर्थ के रूप में स्थापित करने और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम जारी है।

उन्होंने यह भी कहा कि वे हर वर्ष महाशिवरात्रि पर यहां दर्शन के लिए आते हैं और सीमांत क्षेत्र के सबसे लंबे समय तक चलने वाले मेले का शुभारंभ भी इसी अवसर पर करते हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास पर करोड़ों रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है।

अधिवक्ताओं को नई सुविधा

खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बने नए चैंबर का लोकार्पण किया। खटीमा बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अतिरिक्त चैंबर निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने चरणबद्ध ढंग से अन्य चैंबर निर्माण का आश्वासन दिया।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *