Jehanabad News: मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। वह बोकारो के निवासी थे और जमीन सर्वे के लिए वंशावली बनवाने के लिए अपने गांव जहानाबाद आए थे।

Jehanabad Crime News: बिहार में 20 अगस्त से जमीन सर्वे का काम शुरू हुआ है, जिसके चलते विवाद की खबरें आ रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले के धर्मपुर गांव से है, जहां वंशावली बनवाने आए अशोक सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। रविवार (08 सितंबर) को उनका शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक सिंह के रूप में हुई है। उनके भाई ने चचेरे भाई बलराम सिंह और उसके बेटे सूरज पर हत्या का आरोप लगाया है। अशोक सिंह झारखंड के बोकारो में रहते थे और बिहार में वंशावली बनाने के लिए गांव आए थे। आरोप है कि सूरज ने पहले भी धमकी दी थी कि वंशावली सही से नहीं बनवाने पर जान से मार देंगे।

शरीर पर जलने के निशान, हत्या का शक

अशोक सिंह के भाई ने बताया कि अशोक सिंह बोकारो से वापस आकर गांव में वंशावली बनाने के काम के लिए रुके थे। अचानक उन्हें फोन आया कि अशोक सिंह की मौत हो गई है। जब वे गांव पहुंचे, तो उनके शरीर पर कई जगह जलने के निशान पाए गए, जिससे हत्या का शक बढ़ गया है।

कल्पा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक, कीचड़ में गिरने से मौत का मामला लग रहा है। हालांकि, अशोक सिंह की शारीरिक स्थिति कमजोर थी और शरीर पर किसी अन्य चोट का निशान नहीं मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *