कोटद्वार: पौड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच अचानक हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाईवे पर हाथियों को देखकर वाहन चालकों और राहगीरों में दहशत फैल गई। इस दौरान हाथियों ने वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

Elephant Turned Aggressive On Kotdwar-Pulinda Road. कोटद्वार-पुलिंडा रोड पर  संभलकर चलें, यहां आक्रामक हो गया है हाथी..कई लोगों पर कर चुका है हमला.  Kotdwar Aggressive Elephant ...

जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7:45 बजे की है। हाथियों का झुंड अचानक सिद्धबली मंदिर रोड के पास हाईवे पर आ गया। हाथियों को देखते ही वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। कुछ हाथी वाहनों के पीछे दौड़ते हुए भी नजर आए। इस दौरान तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हाथियों के हाईवे पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और उनका आवागमन प्रभावित हुआ।

वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और उन्हें हाईवे से हटाकर जंगल की ओर भेजने का प्रयास शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। हालांकि, हाथियों के दोबारा हाईवे की ओर आने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी बनाए हुए है।

हाथियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाथियों के हाईवे पर पहुंचने के दौरान स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने वीडियो भी बनाए। इनमें सड़क पर घूमते हाथियों और दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

व्यस्त हाईवे पर हाथियों की मौजूदगी ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और हाथियों की आवाजाही वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *