भलूआभार। ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आयोजित ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026’ में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में युवाओं का जोश, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

May be an image of smiling and text

टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जबकि बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। रात के समय आयोजित इस प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

May be an image of smiling and text

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं।

May be an image of text

उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवा लगातार खेलों में आगे बढ़ रहे हैं, जो भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट आने वाले वर्षों में और अधिक भव्य रूप में आयोजित होता रहेगा।

May be an image of one or more people, people smiling and text

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *