देहरादून। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के तत्वावधान में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर देहरादून के हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शादाब शम्स और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि अल्पसंख्यक समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए और उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, आयोग के पूर्व अध्यक्ष आर.के. जैन और बिंद्रा जी, आयोग के सभी सदस्य तथा उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और अल्पसंख्यक अधिकारों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
