नोएडा। देश के लोकप्रिय ट्रैवल इन्फ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद (Anunay Sood) का अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह खबर गुरुवार सुबह अनुनय के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अनुनय एक वीडियो शूट पूरा करने के बाद होटल लौटे थे। देर रात आराम करने के बाद जब सुबह वे नहीं उठे, तो टीम के सदस्यों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

नोएडा निवासी अनुनय सूद तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता राहुल सूद भेल से सेवानिवृत्त इंजीनियर हैं। परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनकी मां दुबई में हैं और वहां से नोएडा लौट रही हैं। करीब एक सप्ताह के भीतर पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा।

अनुनय सूद सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग चार लाख सब्सक्राइबर्स थे। दुनिया के खूबसूरत स्थानों की उनकी फोटोग्राफी और यात्रा कथाएं युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

स्विट्जरलैंड के पहाड़ों, आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों को अपने कैमरे में उतारने वाले अनुनय को फोर्ब्स इंडिया के टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में भी शामिल किया गया था। वे भारत के सबसे चर्चित ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाते थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *