DSAT Scholarship Ad

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार की गई है। सीएम धामी ने यह बात राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों की वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की यह ऐतिहासिक पहल राज्य के विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम से इसे और आधुनिक रूप दिया जा रहा है।

सीएम धामी ने बताया कि इन तकनीकी नवाचारों से शिक्षण प्रक्रिया और अधिक रोचक और प्रभावी बन रही है। अब दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी विशेषज्ञ शिक्षकों से सीधा संवाद कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, वहीं 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं पहले से संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि ‘उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ की शुरुआत के बाद विद्यार्थी घर बैठे ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह एप छात्रों को आत्ममूल्यांकन की सुविधा देगा और उन्हें देश-राज्य के श्रेष्ठ शिक्षकों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *