एफएनएन, बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कैंटर और ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 31 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब पांच बजे जहांगीराबाद बुलंदशहर मार्ग पर एक कैंटर पंजाब के कस्बा मौडा से सवारियां लेकर शाहंजहांपुर-हरदोई जा रहा था।