राजस्थान के धौलपुर जिले में कलयुगी पिता की बर्बरता सामने आई

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक कलयुगी पिता की बर्बरता सामने आई है. जहां एक पिता ने मानवता और खून के रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने जिगर के टुकड़ों को गर्म चिमटे से दाग दिया. दोनों मासूम रोते बिलखते चिल्लाते रहे, लेकिन आरोपी पिता को अपने जिगर के टुकड़ों पर दया नहीं आई और शराब के नशे में शरीर पर गर्म चिमटे से यातनाएं देता रहा.

DSAT Scholarship Ad

मासूम बच्चियों का पिता है शराबी

सीडबल्यूसी की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को निहालगंज थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्प लाइन के नंबर पर शिकायत दी थी कि एक पिता ने शराब के नशे में दो मासूमों को गर्म चिमटा से दागा है. सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम को पुलिस के साथ मौके पर भेजा गया तो एक घर में दो मासूम बच्चियां रोती बिलखती हुई मिली.

चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने की मदद

जिनके शरीर पर गर्म चिमटे के निशान मिले. दोनों बच्चियों को तत्काल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है. जहां उनका चाइल्ड हेल्प लाइन की देख रेख में उपचार चल रहा है. बच्चियों के सर्वोत्तम हित को देखते हुए स्वस्थ्य होने के बाद शिशु गृह में शिफ्ट किया जाएगा. आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है. आरोपी पिता शराबी है और उसकी करतूत की बजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई है. दोनों मासूम बच्चियों की उम्र करीब दो से तीन साल की है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *